फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP District President's son clashed with police, video goes viral

Rampur News: पुलिस से भिड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
BJP District President's son clashed with police, video goes viral
रामपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू का बेटा आशु पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आशु और पुलिसकर्मियों के बीच गाली-गलौज हो रही है। मामला सोमवार रात सिविल लाइंस क्षेत्र के शादी की मड़ैया स्थित जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप का है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला सोमवार रात का है। शादी की मड़ैया स्थित पेट्रोल पंप पर उनका बेटा आशु रहता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल पंप श्री साईं फिलिंग स्टेशन पर एक ट्रक चालक तेल डलवा रहा था। उसी समय दो पुलिसकर्मी आए तथा ड्राइवर से जबरन अवैध वसूली करने लगे। चालक ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इसकी सूचना कर्मचारी ने फोन पर दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का बेटा आशु पहुंचा तो पुलिसकर्मी से उसकी बहस हो गई। दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके बेटे ने डंपर चालक की मदद की है। उसका पुलिसकर्मियों से कोई सीधा विवाद नहीं हुआ। विवाद में दोनों के बीच हाथापाई होने की सूचना है, लेकिन उसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। इस मामले में एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने जांच की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सरगम को मामले की जांच सौंपी गई है। जो भी दोषी होगा उसपर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed