फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP district president son created a ruckus in the commercial tax office assaulted a constable in Rampur

Rampur: भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने वाणिज्य कर दफ्तर में किया हंगामा, सिपाही के साथ की मारपीट

Tue, 08 Oct 2024 11:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 11:07 PM IST
सार

रामपुर में वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) के सचल दल ने भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू की मोबिल ऑयल से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। कागजात दिखाने को लेकर पहले सचल दल की जिलाध्यक्ष के बेटे से कहासुनी हुई।

विज्ञापन
BJP district president son created a ruckus in the commercial tax office assaulted a constable in Rampur
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे का कारनामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) के सचल दल ने भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू की मोबिल ऑयल से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। कागजात दिखाने को लेकर पहले सचल दल की जिलाध्यक्ष के बेटे से कहासुनी हुई। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने कुछ साथियों के साथ मिलकर वाणिज्य कर दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के बेटे ने सिपाही की पिटाई कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। मामले में जिलाध्यक्ष ने भी सिपाही पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त की ओर से तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी जा रही है। अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के बेटे व अन्य भाजपाइयों पर धमकाने व गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन



वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) का एक सचल दल मंगलवार की शाम को शाहबाद रोड पर चेकिंग कर रही थी। टीम ने मोबिल ऑयल से भरे एक टेंपो को रुकने का इशारा किया,लेकिन टीम को देखकर चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा,जिस पर सचल दल की टीम ने गाड़ी का पीछा किया और फिर राम रहीम पुल के पास गाड़ी को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान टीम की चालक ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे से बात कराई,जिसको लेकर टीम और जिलाध्यक्ष के बेटे के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद यह टीम गाड़ी को लेकर दफ्तर पहुंच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे आशू अपने समर्थकों केसाथ दफ्तर पहुंच गया,जहां पर उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान जिलाध्यक्ष के बेटे ने अफसरों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और नौकरी से निकलवाने तक की धमकी दे डाली। इसी बीच बीच बचाव को आए जीएसटी विभाग के सिपाही सुभाष यादव के साथ मारपीट शुरू हो गई,जिसके बाद दफ्तर में हंगामा हो गया। आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाणिज्य कर विभाग के उच्चाधिकारी भी मुरादाबाद से रामपुर पहुंच गए। इस मामले में सहायक आयुक्त मनोज मिश्र की ओर से मामले की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी जा रही है। अफसरों का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने सिपाही के साथ मारपीट की साथ ही अफसरों को धमकाया भी। गाड़ी के कागजात भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बोले, सचल दल कर रहा था रुपयों की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा कि उनके पेट्रोल पंप से मोबिल ऑयल की एक खेप टेंपो से लादकर लाई जा रही थी। रास्ते में गाड़ी रोकी,जिस पर बताया गया कि जीएसटी के पूरे कागजात हैं,लेकिन इसके बाद भी सचल दल के लोग रुपयों की मांग करने लगे। रुपये न देने पर उनके बेटे के थप्पड़ मार दिया गया। उनके बेटे पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। वाणिज्य कर विभाग के अफसर लगातार मनमानी कर रहे हैं,जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed