फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp clashed on road, hungama

सड़क पर भिड़े भाजपाई, हंगामा

Wed, 16 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bjp clashed on road, hungama
भाजपाई आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में चल रही आपसी कलह मंगलवार को सड़कों पर आ गई। भाजपा के प्रचार रथ के रामपुर पहुंचने पर स्वागत समारोह में भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। हंगामे की वजह फोटो खिंचवाने को लेकर आगे आने की होड़ क बताया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा में पिछले काफी समय  से कलह चली आ रही है। आपस में चल रही लड़ाई मंगलवार को सड़कों पर दिखी। दरअसल भाजपा का प्रचार रथ मंगलवार को रामपुर पहुंचा था। यह प्रचार रथ रामपुर में पांच दिन रहेगा और यहां घूमकर प्रचार प्रसार करेगा। इस रथ के यहां पहुंचने पर अंबेडकर पार्क में स्वागत किया गया। इसके लिए भाजपा के तमाम पदाधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां पर रथयात्रा के स्वागत के लिए फोटो खींचे जा रहे थे। इस बीच अपना चेहरा कैमरा सामने आने को लेकर आपस में भिड़ गए। भाजपा के दो बड़े पदाधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों पदाधिकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। हंगामा होते देख कुछ भाजपाइयों ने किसी तरह मामले को शांत किया। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। हालांकि इस मुद्दे पर भाजपा के नेता चुप्पी साधे रहे। भाजपाइयों का कहना था कि मामूूली बात पर सिर्फ बहस हुई थी कोई हंगामा नहीं  हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed