फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bilaspur team won 20 medals in kick boxing

Rampur News: किक बाॅक्सिंग में बिलासपुर की टीम ने झटके 20 पदक

Thu, 24 Apr 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur team won 20 medals in kick boxing
बिलासपुर। उत्तराखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में किया गया। इसका शुभारंभ भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की महामंत्री प्रियंका अग्रवाल व समाजसेवी संचित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इसमें नगर के एक निजी स्कूल के 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 20 पदक अर्जित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रामपुर कराटे कोच नीरज सिंह ने बताया इस प्रतियोगिता में 140 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मई माह में देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, नगर के शिवांश सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन किया व राज्य स्तरीय खेल में अपनी जगह बनाई। जबकि, सब जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी व्योम छाबड़ा, अथर्व सिंघल, यश कुमार, मयंक कुमार, हिमांशु कश्यप रहे। रजत पदक रियांश गर्ग व अभय सिंह ने जीता। लोकेश कश्यप, यशपाल, राजन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के जूनियर वर्ग में 44 किलो भार वर्ग में प्रियांशी सिंह ने स्वर्ण पदक, 47 किलो भार वर्ग में काव्या सिंह ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में लवी कश्यप, आराध्या सक्सेना, श्रेया सक्सेना ने स्वर्ण पदक और दीक्षा ने कांस्य पदक जीता।

कोच ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष शांति चौधरी, समाजसेवी रोहित सक्सेना रहे। खिलाड़ियों के नगर पहुंचने पर पीएम सिंघल, पूजा बत्रा, मयंक श्रीवास्तव, संदीप कश्यप, प्रेम प्रकाश सिंह आदि ने खिलाड़ियों को का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed