फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bilaspur's power crisis was overcome by Rs 3.81 crore

3.81 करोड़ रुपये से दूर हुआ बिलासपुर का बिजली संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur's power crisis was overcome by Rs 3.81 crore
रामपुर। अब गर्मियों में बिलासपुर के लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना होगा। साथ ही ओवरलोडिंग भी समाप्त हो जाएगी। वहीं, क्षेत्र को भरपूर बिजली मिलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिसे चालू कर दिया है। इस पूरे प्रोजेक्ट में 3.81 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

सपा सरकार में सिर्फ शहरी क्षेत्र को भले ही 24 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली का बुरा हाल था। वजह थी कि यहां जरूरत के हिसाब से संसाधन उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में ओवरलोडिंग और बिजली कटौती समस्या आम थी। लेकिन, सूबे में भाजपा सरकार के आने के बाद से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू हुआ। इसी के तहत बिलासपुर स्थित 132 केवी क्षमता के बिजलीघर की भी क्षमता वृद्धि की गई। विभाग की ओर से करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया, जिसके बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रोजेक्ट को मंजूरी भी दिला दी। इसके बाद विभाग की ओर से 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया गया। इस प्रोजेक्ट पर 3.81 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। विभाग की ओर से टेस्टिंग के बाद सोमवार को ट्रांसफार्मर पर लोड यानी भार डाल दिया गया है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन शुभम खरायात ने बताया कि अब बिलासपुर क्षेत्र में गर्मियों में न तो ओवरलोडिंग की वजह से बिजली गुल होगी और न ही कटौती की जाएगी। क्षेत्र की सप्लाई व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed