फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bilal's missing body parts were searched by draining the pond water.

Rampur News: तालाब का पानी निकलवाकर तलाशे बिलाल के शरीर के गायब अंग

Thu, 26 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bilal's missing body parts were searched by draining the pond water.
केमरी। चार दिन पहले अगवा चार वर्षीय बालक की हत्या के अगले दिन आधा शव बरामद होने के बाद शव के बाकी बचे हिस्से की तलाश में जुटी पुलिस की टीमों के तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे।वहीं बालक के गायब हुए अंगों की तलाश में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर मंगलवार को गांव स्थित एक तालाब का पानी निकलवाकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर कदीम निवासी दानिश के चार वर्षीय मासूम बेटे बिलाल को शनिवार को घर के बाहर खेलते समय अगवा कर लिया गया था। काफी तलाशने के बाद पता ना चलने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बालक को काफी तलाशा मगर बालक का पता नहीं लग सका। रविवार सुबह बालक का आधा शव गांव के ही एक नाले में कट्टे से ढका हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला आसपास भेजा था। जिसके बाद बालक के दादा की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दंपती समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था। मंगलवार को पुलिस टीमों ने बालक के गायब अंगों की तलाश में गांव के तालाब व आस पास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। सीओ टांडा, सीओ मिलक, केमरी पुलिस व एसओजी की टीम मंगलवार सुबह गांव स्थित एक तालाब पर पहुंची। जहां नहर विभाग की टीम को बुलाकर तालाब का पानी निकलवाने का कार्य शुरू किया गया। मगर पानी ज्यादा होने व भारी मात्रा में कचरा होने से टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पानी निकालने का अभियान चलता रहा मगर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड के ग्रामीणों के घर में घुसते ही बढ़ जाती घड़कने
मंगलवार को भी जहां पुलिस की टीमें मासूम बालक के हत्या के मामले के साथ ही शव के गायब हिस्सों को तलाशने में जुटी रही। वहीं डॉग स्क्वायड टीम ने भी बालक के शव के बाकी हिस्से की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम का डाॅग गांव स्थित कई घरों में घुस गया। इस दौरान जैसे ही डॉग स्क्वायड जिस भी घर में घुसता मौजूद लोगों की घबराहट बड़ जाती और फिर टीम के मौके से वापस निकलते ही उन्हें राहत महसूस होती। इस दौरान टीम को देखने को ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गयी। ग्रामीणों की भीड़ को मौके से हटाने में पुलिस टीम को खासा मशक्कत करनी पड़ी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed