फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike riding youth injured in bull attack

Rampur News: सांड़ के हमले में बाइक सवार युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth injured in bull attack
रामपुर। बिलासपुर में रोड पर घूम रहे छुट्टा पशुओं का आतंक वाहन चालकों के लिए घातक बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात बाइक से जा रहे लवप्रीत सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया। घायल को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगर की सीमा से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंदनगर निवासी हरजीत सिंह के अनुसार उनका पुत्र लवप्रीत सिंह उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित एक होटल में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे ड्यूटी करने बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। नगर में केमरी रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप रोड पर खड़े एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। अनियंत्रित बाइक रोड किनारे बालू के ढेर में घुस गई और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सांड़ से बचाया और एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed