{"_id":"664a68a52fab3cd42b0ab156","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-private-bus-rampur-news-c-282-1-smbd1025-122041-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात खरीदारी करके घर लौट रहे बाइक सवार शेर सिंह दिवाकर (22) को निजी बस ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रवि कुमार कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस छोड़कर भाग गया। घायल को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव सिसौना के समीप एक मैरिज हॉल के सामने हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी शेर सिंह दिवाकर शादियों में खाना बनाने का काम करता था। वह बरेली के शीशगढ़ से खरीदारी करके लौट रहा था। साथ में उसके गांव का ही रवि कुमार भी था, जाे बाइक चला रहा था।
परिजनों के अनुसार ग्राम सिसौना के समीप एक मैरिज हॉल के सामने बिलासपुर से शीशगढ़ जा रही एक निजी बस के चालक ने टक्कर मार दी। शेर सिंह दिवाकर बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी वहीं मौत हो गई, जबकि रवि घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए।
घायल रवि को सीएचसी में भर्ती कराया गया और वहां से परिजन रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मां के साथ रहता था शेर सिंह
परिजनों के अनुसार शेर सिंह एक बहन और चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। वह अपनी मां कुंती देवी के साथ रहता था। उसके तीनों भाई बाहर रहते हैं। बेटे की मौत मां कुंती देवी बेसुध हो गईं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --