{"_id":"6968034141dd7bc88f0934fe","slug":"bike-rider-worker-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-smbd1027-162055-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत
Thu, 15 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
मिलक। मजदूरी करके घर लौट रहे एक श्रमिक की बुधवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मिलक-पटवाई रोड पर ग्राम पटिया के निकट हुई।
पीड़ित हिरदेश ग्राम पिपला का मझरा निवासी मिलक मंडी समिति में मजदूरी करते थे। शाम करीब छह बजे काम समाप्त कर वह घर लौट रहे थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे जा गिरे।
राहगीरों ने उन्हें तुरंत मिलक सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के पिता रामपाल ने बताया कि हिरदेश की शादी को आठ वर्ष हुए थे और वह एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद