{"_id":"699208bd0b8bf782a6028917","slug":"bike-rider-injured-after-being-hit-by-a-bull-condition-critical-rampur-news-c-282-1-smbd1025-164412-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Sun, 15 Feb 2026 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। भोट थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे एक ग्रामीण को सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
भोट निवासी नौबतराम रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। परिजनों के अनुसार गांव के पास एक सांड़ ने उनकी बाइक में अचानक टक्कर मारकर हमला कर दिया। इस कारण वह बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने उन्हें किसी तरह सांड़ के चंगुल से बचाया। इसके बाद सांड़ खेत में भाग गया। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल को तुरंत ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है लेकिन परिवार के लोग उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। घायल की हालत गंभीर बताई गई है।