{"_id":"699b677af18e1eafba01b26d","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-smbd1025-164910-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के केमरी रोड पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम दो युवक बाइक से केमरी की ओर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नासिर निवासी मेन मार्केट केमरी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक पर सवार करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल नासिर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी दिन सुबह करीब छह बजे रुद्रपुर के मोहल्ला चामुंडा शिवनगर निवासी सुनील ई-रिक्शा लेकर रुद्र विलास चौकी क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी ने इस घटना की जानकारी न होने की बात कही है।