{"_id":"68e82163f86aeaedb803f6d7","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-dumper-brother-in-law-and-sister-in-law-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1023-155521-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साला-साली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साला-साली घायल
Fri, 10 Oct 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थानाक्षेत्र में स्वार रोड स्थित परचई चौराहे के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात डंपन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव इमरता निवासी बाइक सवार दीपचंद (25) की मौत हो गई, जबकि उसका साला और साली घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, इमरता गांव निवासी दीपचंद बृहस्पतिवार को अपनी साली शिवानी अंजू और साले प्रिंस को उनके घर छोड़ने के लिए बाइक से खौंद जा रहा था। परचई चौराहे के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे साला-साली घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से भा गया।
पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
अजीमनगर थानाध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी चालक और वाहन की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।