{"_id":"629a5f20dfe302511923637e","slug":"bike-rider-died-in-accident-rampur-news-mbd430272534","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीव्र मोड़ पर टकराए दो बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीव्र मोड़ पर टकराए दो बाइक सवार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी (बिलासपुर)/रामपुर। बिलासपुर-मिलक रोड स्थित तीव्र मोड़ पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक जिला बरेली का निवासी है। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
घटना केमरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बिलासपुर-मिलक रोड स्थित ग्राम खानपुर और मेघानगला भट्टे के बीच स्थित तीव्र मोड़ पर हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम खानपुर मोड़ के समीप दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। केमरी थाना प्रभारी राजीव गंगवार के अनुसार मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड में उसका नाम सोहनपाल उम्र (35) पुत्र हरीश चंद्र निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सिरौली जिला बरेली लिखा है, जबकि घायल की उम्र भी करीब (30) बताई गई है। मगर, उसका नाम व पता नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि सोहनपाल हेलमेट लगाए हुए थे, मगर गंभीर घायल युवक बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि चिकित्सकों ने दूसरे घायल की हालत भी गंभीर बताई है। फिलहाल उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।