फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike rider died in accident

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी सचिन (30) शादी समारोह में ढोल बजाने का काम करता था। गुरुवार को शादी समारोह में ढोल बजाने के बाद रात को बाइक से घर जा रहा था, रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। अजीतपुर चौकी प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। युवक पटवाई अपनी ससुराल में ही कई सालों से रहता था। उसका पूरा परिवार रामपुर के रजा टेक्सटाइल में रहता है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed