फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rammed into parked truck, Dhewati died, three including maternal grandparents injured

Rampur News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, धेवती की मौत, नाना-नानी समेत तीन घायल

Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into parked truck, Dhewati died, three including maternal grandparents injured
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात बहन के घर भात देने जा रहे भोट थाना क्षेत्र के ग्राम खूंटाखेड़ा निवासी छोटे लाल की बाइक नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई, जिससे बाइक सवार कक्षा दो में पढ़ने वाली करीब सात साल की धेवती अमृता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके नाना-नानी और पीछे बैठा परिवार का एक बालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नाना-नानी व बालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के ग्राम खूंटाखेड़ा निवासी छोटे लाल पुत्र रामौतार खेती किसानी करते हैं। परिजनों के अनुसार रविवार की रात ग्राम सिकरौरा निवासी छोटे लाल की भांजी की शादी थी। वह बाइक से अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी व उनके पास रहने वाली धेवती अमृता व एक अन्य बालक को लेकर शादी में भात की रस्म अदा करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली में नैनीताल हाईवे पर नवीन मंडी के पास रविवार की रात करीब नौ बजे उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े भूसी भरे ट्रक में जा घुसी। जिसमें बाइक पर आगे बैठी अमृता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने गंभीर घायल दंपती को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले भूसी भरे ट्रक को कब्जे में कर लिया है। तहरीर न आने की वजह से दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।



नाना-नानी के पास रहकर पढ़ती थी अमृता
कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतका अमृता के माता-पिता भोट थाना क्षेत्र के इंडा गांव में रहते हैं। वह खूंटाखेड़ा निवासी अपने नाना-नानी के पास रहकर गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। सभी लोग अमृता को बेहद प्यार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed