फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike moving on highway becomes ball of fire

Rampur News: हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला

Tue, 30 Jan 2024 04:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Bike moving on highway becomes ball of fire
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर चलती एक बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। राहगीरों व ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने में नाकाम रहने पर हाईवे से गुजर रहे एक कार चालक द्वारा अग्निशमक यंत्र से स्प्रे कर बाइक पर लगी आग पर काबू पाया। सोमवार सात करीब साढे सात बजे मिलक खानम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी आलम अपनी बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर वह जैसे ही संकरा गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में अचानक आग लग गई।।देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई बाइक सवार ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। हाईवे पर बाइक में आग भड़कते देख तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए व आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने अपनी कार से रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed