फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike collides with tractor-trolley, youth dies

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley, youth dies
टांडा में हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। रामपुर मार्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।

ढक्का नगलिया निवासी रहमान (18) सोमवार दोपहर अपने घर से बाइक में टांडा बाजार कुछ सामान लेने जा रहा था। रामपुर रोड इंडियन ऑयल पंप के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने ओवरटेक का प्रयास किया। इस दौरान बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के अनुसार, रहमान 11 भाई-बहनों में छठा था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed