{"_id":"5a1db5eb4f1c1b0d698bec39","slug":"bijli-vibhaag-ki-team-per-bhadke-dukaandaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की टीम पर भड़के दुकानदार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की टीम पर भड़के दुकानदार, हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बिजली अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामे के बाद ज्ञापन देते बीजेपी कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाए का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने से बचाने के लिए बिजली कर्मी ने रिश्वत मांगी। इसको लेकर गुस्साए दुकानदारों ने हंगामा काटा। इसके बाद अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बिजली विभाग बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। कनेक्शन काटने से लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी की आड़ में बिजली कर्मियों ने उपभोक्ताओं को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करनी शुरू कर दी है। ऐसे ही एक मामले को लेकर भाजपाइयों और दुकानदारों ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। आरोप है कि सिविल लाइंस बिजलीघर पर तैनात कर्मी किराना स्टोर पहुंचे और बकाए के बारह हजार रुपये की मांग की। दुकानदार ने बाद में रुपये जमा करने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने पांच सौ रुपये की मांग की। दुकानदार ने पूछा तो बताया कि लाइन नहीं काट रहे हैं, इस बात के रुपये चाहिए। इस पर दुकानदार ने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर कर्मचारियों ने दुकानदार को गालियां आैर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से गुस्साए दुकानदार ने भाजपा नेता निवर्तमान सभासद राजीव शर्मा उर्फ राजू शर्मा से शिकायत की। इसके बाद सभी एकत्र होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय आ गए और एसई को पूरे मामले की जानकारी दी।
इस मौके पर गोपाल गुप्ता, पीयूष सक्सेना, संजय, दिनेश जैन, मन्नू आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि सिविल लाइंस और अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र में आए दिन अवैध वसूली को लेकर हंगामा होता रहता है। उपखंड अधिकारी के संरक्षण में कुछ कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं।