फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhp leader togaria blamed on central government

हल्द्वानी जाते समय प्रवीण तोगड़िया ने लगाए आरोप

Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
bhp leader togaria blamed on central government
रामपुर में अांबेडकर पार्क के सामने प्रवीण भाई तोगड़िया का स्वागत करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता। -अमर उजाला

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के एकमुश्त वोट के लिए गुप्त समझौता कर लिया है। कहा कि केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच करेंगे।      

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बुधवार को रामपुर  से होते हुए हल्द्वानी को गुजरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सस्ता डीजल-पेट्रोल, सस्ती शिक्षा, किसान का कर्जमाफ और युवा को रोजगार के वादे के साथ भाजपा ने सरकार बनाई थी लेकिन, कोई वादा पूरा नहीं हुआ। इसी के विरोध में 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या को कूच करेंगे।
विज्ञापन


इसमें रामपुर से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के वोट के लिए नरेंद्र मोदी ने गुप्त समझौता किया है, इसीलिए साढ़े चार साल में एक बार भी रामलला के दर्शन को अयोध्या नहीं गए जबकि विभिन्न मस्जिदों में कई बार जा चुके हैं। स्वागत करने वालों में कपिल देव कोरी, गौरव सक्सेना, जुगल किशोर यादव, अमृत गौड़, मयंक शर्मा, नंदलाल, रवि कश्यप, राहुल सैनी, विवेक अग्रवाल, हेतराम, जितेंद्र गुमरा, मुकेश, राजबहादुर, रूपेंद्र, शिवम कश्यप मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed