फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhaku

मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के किसान

Fri, 22 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bhaku
रामपुर में गुरुवार को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।

विज्ञापन
 भाकियू कार्यकर्ता पावर ग्रिड कारपोरेशन के खिलाफ फिर भड़क गए। अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि पावर ग्रिड के अधिकारियों ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। फर्जी अभिलेख तैयार कर मुआवजे की रकम खुद हड़प ली।

जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन के बाद किसान धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पावर ग्रिड कारपोरेशन ने तीन साल पहले स्वार और बिलासपुर इलाके में पारेषण लाइन खींची थी। लाइन के जद में तमाम किसानों की जमीन, पेड़ और फसल आई थी। पावर ग्रिड कारपोरेशन ने अभी तक अधिकतर किसानों को मुआवजा नहीं दिया है।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने, बिजली की जर्जर लाइनें बदलवाने, निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने, ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की मांग की। इस मौके पर चौधरी सुनील कुमार सिंह, जगदीश सिंह, अब्दुल हसन पाशा, डा, सुनील मौर्य, अब्दुल गफूर, जगजीत सिंह, पूरनलाल, पोशाकी लाल, महीलाल, मुन्ना लाल, जसवीर सिंह, रंजीत सिंह, सूरत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed