फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bed joints entrance exam

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: पहली पाली में 244 व दूसरी पाली में 238 परीक्षाथी रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bed joints entrance exam
रामपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पहली पाली में 244 और दूसरी पाली में 238 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में दोनों पालियों में 3444 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में हुई। परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का कोई मामला नहीं मिला। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन

सत्र 2022-2024 के लिए बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इस बार एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली को दी गई थी। बुधवार को रामपुर शहर में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से हुई। परीक्षा शुरु होनेे से करीब एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरु कर दिया था। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। बगैर प्रवेश पत्र और परिचय पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रत्येेक परीक्षार्थी को विश्वविद्यालय की ओर से मास्क, सैनेटाइजर के पाउच और डिस्पोजल इंक स्ट्रिप की किट दी गई। परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3444 परीक्षार्थियों में से 3200 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 244 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुछ पंजीकृत 3444 परीक्षार्थियों में से 3206 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 238 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed