फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bed entrance exam today

जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर आज होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bed entrance exam today
रामपुर। शुक्रवार को जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न होगी। इस परीक्षा में करीब 2800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी लखनऊ विवि द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। परीक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। परीक्षा की निगरानी के लिए लखनऊ विवि के नियंत्रण कक्ष में 150 कंप्यूटर लगाए गए हैं जहां से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की फेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी, ताकि कोई अभ्यर्थी अपने बदले किसी और परीक्षा देने के लिए बैठा न सके।
विज्ञापन

राजकीय रजा डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के अलावा राष्ट्रीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, जैन इंटर कॉलेज और सुंदर लाल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 500- 500 छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे। जबकि, बनाए गए छह अन्य परीक्षा केंद्रों पर तीन-तीन सौ विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सीटिंग प्लान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए किट भी दी जाएगी। इस किट में फेस शील्ड, मास्क, हैंड सैनिटाइजर और इंक पैड स्ट्रिप होगी। ये किट पूरे दिन अर्थात दोनों पेपर के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed