{"_id":"58b497714f1c1b7c0583101f","slug":"bebasi-sab-dekhte-rahe-kisan-ne-tadapker-dum-toda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी ः सब देखते रहे, किसान ने तड़पकर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी ः सब देखते रहे, किसान ने तड़पकर दम तोड़ा
अमर उजाला बयूूराो /रामपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक घंटे तक फंसा किसान तड़पता रहा। पुलिस भी आ गई। परिवार भी आ गया, लेकिन क्रेन या कोई ऐसा वाहन नहीं मिला जिससे तुरंत उसे बचा लिया जाता। तड़प-तड़पकर किसान की मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा बाजपुर-स्वार मार्ग पर सोमवार को हुआ। तहसील क्षेत्र के गांव मिलकताज खां निवासी 45 वर्षीय किसान लालमन पुत्र बाबू राम अपने घर का निर्माण करा रहा था। और उसने रेत बजरी लाने के लिये गांव लखीमपुर निवासी अरशद पुत्र उस्मान की ट्रेक्टर ट्राली किराए पर तय की। जिसमेें वह सोमवार को रेता बजरी लेकर शिकारपुर स्थित स्टोन के्रशर से घर वापस आ रहा था।
जैसे ही रेत बजरी से भरी ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गांव बिजारखाता नरपतनगर के बीच पहुंची की अचानक ट्रेक्टर का एक्सल टूट गया। जिससे ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित हो खड्ड में जा पलटी जिसमें सवार किसान लालमन टे्रक्टर की हाईड्रोलिक व ट्राली के बीच में बुरी तरह फंस गया। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेक्टर ट्राली पलटी देख लोगों की भारी भीड़ लग गई। और ट्रेक्टर ट्राली में फंसे व्यक्ति को निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नही मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिये सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन बुलवाकर ट्रैक्टर में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जैसे ही सूचना मृतक के परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन बिना कोई कार्रवाई किये शव को घर ले गये।