फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Be careful on the highway, traveling in fog is not safe

Rampur News: हाईवे पर चलें संभलकर, कोहरे में सुरक्षित नहीं सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Be careful on the highway, traveling in fog is not safe
रामपुर। कोहरे का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या सामने आ रही है। नैनीताल हाईवे पर कई जगह यू-टर्न पर संकेतक नहीं हैं। साथ ही कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सड़क के किनारों पर बनी सफेद पट्टियां काफी मददगार बनती हैं, लेकिन हाईवे पर कई जगह ये पट्टियां नहीं हैं। इससे कोहरे के दौरान हाईवे पर खतरा बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ने के साथ ही काफी घना कोहरा पड़ रहा है। रात के समय और सुबह देर तक पड़ने वाले कोहरे में वाहन चलाने में चालकों को काफी परेशानी हो रही है। नैनीताल हाईवे के साथ ही दिल्ली हाईवे पर भी स्थितियां ठीक नहीं हैं। बी अम्मा गेट से लेकर मुरादाबाद में मूंढापांडे तक हाइवे पर कई जगह सफेद पट्टी मिट चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। एडीएम लालता प्रसाद ने ठंड शुरू होने से पहले ही बैठक कर संबंधित अधिकारियों को हाईवे पर सफेद पट्टियां बनवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

साथ ही हर पांच किलोमीटर पर हेल्पलाइन नंबर और साइन बोर्ड लगाने को कहा था, ताकि मुश्किल समय में लोग मदद मांग सकें। इसके बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लोक निर्माण विभाग ने बजट पास होने के बाद सड़कों पर काम कराने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक फाइलें शासन स्तर पर अटकी हुई हैं। ऐसे में घने कोहरे में हाईवे पर चलना बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

-----
मेरा घर नैनीताल हाईवे के किनारे बना है। सड़क के दोनों ओर खोखे रखे हुए हैं। मोड़ पर तीव्र मोड़ का संकेतक भी नहीं लगा है। ऐसे में तेज गति से गुजरते वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितिन, निवासी नैनीताल हाइवे
-----
पहाड़ी गेट के पास डिवाइडर पहले से टूटा-फूटा पड़ा है। वहीं तीव्र मोड़ पर कोई संकेतक नहीं लगा है। यहां वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

-अमित कुमार, निवासी, पहाड़ी गेट
-------
इन मार्गों पर भी नहीं सफेद पट्टियां
बिलासपुर मिलक खानम-स्वार रोड, रामपुर से एरो बंगाली मार्ग, खौद-टांडा मार्ग, खौद-मिलकखानम-मुरसैना अजीमपुर रोड पर सफेद पट्टियां नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग को इसका जिम्मा दिया गया था। यह काम 15-20 लाख रुपये का है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है।
-------
वर्जन :----
सड़कों के टेंडर हो चुके हैँ। जल्द ही सफेद पट्टियां बनवाई जाएंगी। अन्य कमियों को भी दूर कराया जाएगा।
-केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रामपुर
------------------------------
कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानी
- वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं।
-इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें।
- घने कोहरे में सड़क पर दायीं तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें।
-वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं।
-कोहरे घना हो तो वाहन की गति बेहद नियंत्रित रखें।
-लिंक मार्ग से हाईवे पर जाते समय सड़क के दोनों ओर जरूर देखें।
- कभी भी हाईवे पर वाहन को न रोकें।

-वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed