फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   baval

दो समुदायों में पथराव, तीन घायल 

Mon, 22 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
baval
crime demo - फोटो : MID DAY
दो युवकों के आपसी विवाद ने शनिवार की देर रात सांप्रदायिक रूप ले लिया। दूसरे समुदाय के युवक की पिटाई के बाद पथराव होने से तीन लोग घायल हो गए। घायल की ओर से इस मामले में 13 लोगों को नामजद किया गया है। तनाव पर रविवार को पालिकाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की और सहमति के बाद मामले को रफा-दफा करा दिया। 
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला टण्डोली निवासी दो युवकों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने अपने दोस्त मोहम्मद शाकिर उर्फ मोनू पुत्र सलीम को बुला लिया। बताते हैं कि इस पर लोगों ने मोनू को पीट दिया। कुछ देर बाद मोनू अपने साथियों को लेकर दोबारा आ गया।
विज्ञापन


पथराव शुरू कर दिया। पथराव में रिंकू पुत्र दीपपाल, मीना पत्नी गंगा राम समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पथराव में घायल रिंकू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मामले को सांप्रदायिक रंग लेता देख पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी ने दोनों पक्षों को नगर पालिका परिसर में बुला लिया और समझौता करा दिया।  पालिकाध्यक्ष ने कहा कि टांडा गंगा जमुनी तहजीब का मरकज रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed