फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Basketball: Saraswati Vidya Mandir won the match 16-10

बास्केटबॉल : सरस्वती विद्या मंदिर ने 16-10 से जीता मुकाबला

Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Basketball: Saraswati Vidya Mandir won the match 16-10
रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला सीनियर पुरुष वर्ग की बास्केटबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसमें रामपुर के विभिन्न काॅलेजों की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर ने राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय को 16-10 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेला गया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर ने 15-14 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे पूल में जैन इंटर काॅलेज व राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें महाविद्यालय की टीम ने जैन इंटर काॅलेज को 11-4 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने 16-10 से जीत दर्ज कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन आरएस रावत ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कबीरपाल सिंह यादव ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका तुषार शर्मा, डॉ. अनूप कुमार सिंह, मनोज कुमार, विजय कुमार, हरपाल ने की। प्रतियोगिता में क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed