फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Barati danced to the beat of drums, 11 couples tied the knot

Rampur News: ढोल की थाप पर थिरके बराती, शादी के बंधन में बंधे 11 जोड़े

Sat, 11 May 2024 12:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Barati danced to the beat of drums, 11 couples tied the knot
रामपुर। रॉयल क्लब की ओर से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इस दौरान बग्गियों पर बैठे दूल्हा और आगे-आगे बराती झूमते नजर आए। एक से बढ़कर गीतों पर जमकर थिरके। इसके बाद विधि-विधान और रस्मों के साथ 11 जोड़े एक दूजे के हो गए।
विज्ञापन

रंगोली मंडल में सुबह आठ बजे वर और वधु पक्ष के लोग इकट्ठे हो गए। समारोह का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। इसके बाद सभी 11 दूल्हों की एक साथ बरात चढ़ाई गई। इस दौरान छह बग्गियों पर 11 दूल्हे सवार हुए। इसके बाद रंगोली मंडप से लेकर मिस्टनगंज और यहां से सीधे रंगोली मंडप में वापस बरात पहुंची। इस बीच उनके परिजन और रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य किया। रंगोली मंडप के गेट पर सभी दूल्हों का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाला के साथ ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। पंडित अंकुर शर्मा ने सभी जोड़ों के फेरे कराए। क्लब के अध्यक्ष सोमेश अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठजनों ने नवविवाहित जोड़ों का आशीर्वाद दिया। इस दौरान जोड़ों के साथ ही उनके रिश्तेदारों का सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि क्लब की ओर से गरीब बेटियों के हाथ पीले कर सराहनीय कार्य किया गया है। समाज के अन्य वर्गों को भी क्लब के कार्यों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर क्लब के सचिव राजेश गोयल, हरजिंदर सिंह, पीयूष श्रीमाली, दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष हरविंदर सिह सरदार, राजेश गोयल, दीपक गोयल, मनोज गर्ग, शलभ गोयल, भस्कर अग्रवाल, निति न गोयल, सुनील भगत, हेमंत गर्ग, सुमित अग्रवाल, संजय गर्ग, हरीश गोयल, किशन मोहता, कीरत सिंह, कुमुद जिंदल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed