{"_id":"69655dd626f53ae5a105b538","slug":"bar-elections-counting-of-votes-will-now-take-place-on-20th-rampur-news-c-282-1-rmp1004-161927-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : अब 20 को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : अब 20 को होगी मतगणना
Tue, 13 Jan 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
एल्डर कमेटी की बैठक में किया गया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। 19 जनवरी को होने वाले बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतगणना का काम चुनाव के अगले दिन यानि 20 जनवरी को किया जाएगा। यह फैसला एल्डर कमेटी ने लिया। कमेटी के लोगों का कहना है कि मतदान देर तक चल सकता है क्योंकि मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 19 जनवरी को चुनाव कराने का एलान किया गया है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को मतदान होना है। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होनी थी और देर रात तक परिणाम भी घोषित होने थे। लेकिन इस कार्यक्रम में अब संशोधन कर दिया गया है।
सोमवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार अग्रवाल की देखरेख में हुई बैठक में कहा गया कि मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इसलिए मतदान देर शाम तक चल सकता है। इसको देखते हुए मतगणना 19 जनवरी को करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मतगणना 20 जनवरी को सुबह 11 बजे से कराई जाएगी। इसी दिन शाम तक परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। इस फैसले को सभी सदस्यों ने मंजूरी दे दी है। इस मौके एल्डर कमेटी के सदस्य सतीश चंद्र, विजय स्वरूप सक्सेना, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।