{"_id":"586d43fa4f1c1bdd69159323","slug":"banner-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर हटवाए
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासनिक अमला आचार संहिता का पालन कराने के लिए एक्टिव हो गया। प्रशासन की ओर से गठित टीमों का डंडा राजनीतिक दलों द्वारा लगवाए गई प्रचार सामग्री पर चला। टीमों ने होर्डिंग, पोस्टर व फ्लैक्सी हटवाने का काम शुरू कर दिया। देर शाम तक चले अभियान के दौरान पहले ही दिन पांच सौ से ज्यादा होर्डिंग व फ्लैक्सी उतरवा ली गईं।
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा बुधवार को कर दी। चुनाव की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने पहले अफसरों के संग मीटिंग की और फिर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों व एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीमों को सार्वजनिक, सरकारी व निजी भवनों पर लगी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रामपुर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीमों ने शहर में जौहर रोड, शौकत अली रोड, ज्वाला नगर, हाईवे समेत कई स्थानों पर प्रचार सामग्री को हटवाया। साथ ही स्वार रोड समेत कई स्थानों से प्रचार सामग्री हटा ली गई। दोपहर बाद शुरू किए गए अभियान के बाद देर शाम तक पांच सौ से ज्यादा होर्डिंग को हटा लिया गया था।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि किसी भी सरकारी भवन, सार्वनिजक स्थान या फिर किसी भी निजी भवन पर राजनीतिक दल के प्रतिनिधि प्रचार सामग्री नहीं लगाएंगे। आचार संहिता के उल्लंघन को सभी टीमों का गठन कर लिया गया है। वहीं दढ़ियाल, स्वार, टांडा, बिलासपुर, केमरी, मिलक, शाहबाद, सैफनी, धमोरा, भोट में प्रचार सामग्री को हटाया गया।