फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bank officers sued for missing check worth Rs 4 lakh

Rampur News: चार लाख का चेक गायब होने में बैंक अफसरों पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bank officers sued for missing check worth Rs 4 lakh
रामपुर। पंजाब नेशनल बैंक में जमा किए गए चेक का भुगतान न होने पर अब पीएनबी के साथ ही एसबीआई के अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने खाताधारक की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शाहबाद गेट के जुबैद खान ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि उसे प्लाट के वज में जुठिया के सलीम ने चार लाख रुपये का चेक दिया था। भुगतान के लिए चेक शाहबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया। जबकि, एसबीआई में उसका खाता है। दो दिन बाद वह बैंक पहुंचा तो उसमें पैसे नहीं आए। आरोप है कि दोनों बैंक अधिकारियों से कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी चेक तैयार किया। बाद में चार लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया। आरोप है कि बैंक अधिकारी टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन

फोन से भी संपर्क किया पर कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पीएनबी की शाहबाद गेट स्थित शाखा व एसबीआई के अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article