{"_id":"57d9a6cd4f1c1b9d60d472a7","slug":"bank-of-river-nahal-destroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहल नदी का मिनी बांध टूटा फसलों पर गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहल नदी का मिनी बांध टूटा फसलों पर गहराया संकट
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक खानम रामपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में नाहल नदी का क्षतिग्रस्त बांध।
विज्ञापन
नाहल नदी पर बना मिनी बांध टूट गया। उसके टूटने से कई गांवों केकिसान अब अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर सकेंगे। पानी नहर में जाने के बजाय नदी में ही गिर रहा है।
सैदनगर मुडिय़ा के शादीनगर के निकट नाहल नदी पर मिनी बाध से पानी नाली नहर में जाता था। नाली नहर से कई गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई होती थी। कई साल पहले बांध में दरारें पड़ गई थीं। दरारों से पानी रिसवा रहता था। हालांकि किसान किसी तरह सिंचाई कर लिया करते थे। लेकिन, कल बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बांध का आधा हिस्सा टूटने से नदी का पानी अब नहर में जाने के बजाए नदी में ही गिर रहा है। बांध टूटने से शादी नगर मुंडिया समेत कई गांवों के किसान चिंता बढ़ गई। बिलासपुर के अम्बरपुर के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि बांध टूटने से बिलासपुर के गांवों के किसान भी फसलों की सिंचाई नहंीं कर सकेंगे। जबकि, इस वक्त धान की फसल को सिंचाई की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन