{"_id":"585ec6964f1c1b3d77e3a37f","slug":"bank-locked-no-cash-fron-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर ताले, एटीएम से भी नहीं निकला कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर ताले, एटीएम से भी नहीं निकला कैश
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर/शाहबाद।
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में एसबीआई की मुख्य शाखा के एटीएम पर लगी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैश के लिए संकट और बढ़ गया। बैंकों में दो दिन की छुट्टी हो गई और चंद एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम भी बंद रहे,जिसके चलते कैश के लिए लोग भटकते रहे,लेकिन कैश की दिक्कत कम नहीं हुई। कैश न मिलने से लोग खासे परेशान दिखे। लोगों की परेशानी को लेकर बैंकों के अफसर कहीं भी गंभीर नहीं दिखे।
नोटबंदी के 45 दिन गुजर चुके हैं। मगर, लोगों को राहत नहीं मिल रही है। माह का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी थी। बैंक रविवार को भी बंद रहेगा। लोगों का सहारा एटीएम थे, लेकिन एटीएम चालू नहीं थे।
विज्ञापन
लोग कभी इस एटीेएम पर तो कभी दूसरे एटीएम पर दौड़ लगा रहे थे। मगर, किसी भी एटीएम पर कोई कैश नहीं मिल पा रहाथा। लोग भटक रहे थे, लेकिन सभी की हालत एक जैसी नजर आ रही थी। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन