{"_id":"61b746a6a77e1562fc226ee3","slug":"bangladeshi-national-living-with-fake-documents-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 13 Dec 2021 06:42 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:42 PM IST
सार
शाहबाद पुलिस ने अप्रवासन (इमीग्रेशन) विभाग से आई एक पासपोर्ट की जांच के आधार पर संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इमीग्रेशन विभाग ने बरेली पासपोर्ट कार्यालय को देवाशीष मंडल नामक एक व्यक्ति के पासपोर्ट पर शक होने पर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में फर्जी दस्तावेज से भारतीय पासपोर्ट बनवाकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी ढंग से बनवाए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शाहबाद पुलिस ने अप्रवासन (इमीग्रेशन) विभाग से आई एक पासपोर्ट की जांच के आधार पर संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इमीग्रेशन विभाग ने बरेली पासपोर्ट कार्यालय को देवाशीष मंडल नामक एक व्यक्ति के पासपोर्ट पर शक होने पर जांच के लिए भेजा था। जिसकी जांच जब स्थानीय पुलिस और एलआईयू पर आई तो देवाशीष मंडल के सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई। जिस पर देवाशीष मंडल के नाम से भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड फर्जी ढंग से तैयार करवाए पाए गए। इन सभी दस्तावेजों में आरोपी ने अपना पता शाहबाद के मोहल्ला सादात का दिया था।
पुलिस को आरोपी के पास से एक बांग्लादेश से भारत आने का वीजा भी मिला है, जिसमें उसका नाम देवाशीष विश्वास, निवासी ग्राम वारी अली थाना चौगसा जनपद जसर, बांग्लादेश अंकित था। इस पासपोर्ट पर देवाशीष साल 2012 में तीन माह के वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वो वापस नहीं गया और फर्जी रूप से भारत के निवासियों से संबंधित दस्तावेज तैयार कर लिए। आरोपी देवाशीष पिछले करीब चार साल से बरेली जिले के सिरौली कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में रह रहा था। पुलिस ने देवाशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इमीग्रेशन विभाग ने पासपोर्ट कार्यालय बरेली को एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक के पासपोर्ट की जांच भेजी थी। जांच में बांग्लादेशी युवक देवाशीष द्वारा फर्जी ढंग से वीजा समाप्त होने के बाद भारत में ही रुककर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाने की बात की पुष्टि हुई है। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। -अंकित मित्तल, एसपी-रामपुर।