फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   banaras hosstel team won the championship

बनारस छात्रावास बना चैंपियन

Wed, 10 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
banaras hosstel team won the championship
ओपन स्टेट आमंत्रण बालक फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शाहनवाज के
विज्ञापन
शानदार खेल से बनारस छात्रावास ने फैजाबाद छात्रावास को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। बनारस छात्रावास की ओर चारों गोल शाहनवाज ने किए और पूरे मैच में फैजाबाद छात्रावास की टीम पर भारी रहे।


मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच की शुरुआत से पहले यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद युनूस और सीईओ अब्दुल्ला आजम खां ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच को शाहनवाज के शानदार प्रदर्शन ने शुरुआत से ही एकतरफा कर दिया।


बनारस छात्रावास की ओर से शाहनवाज एक के बाद एक गोल दागते रहे और फैजाबाद छात्रावास के खिलाड़ी उन्हें रोकने में नाकाम रहे। विजेता टीम को मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद युनूस और सीईओ अब्दुल्ला आजम खां ने पुरस्कृत किया।


इसके साथ ही शाहनवाज को अब्दुल्ला आजम खां ने एक हस्ताक्षरयुक्त फुटबाल भी दी। उद्घाटन और समापन समारोह का संचालन डीएमए के स्पोर्ट्स टीचर विप्पलव भट्टाचार्य ने किया। मैच के दौरान मनोज तिवारी, जे चक्रवर्ती, रईस अहमद रेफरी रहे और मून राबिनसन खान आब्जर्वर रहे।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खां, बीएसए श्याम किशोर तिवारी, अकबर मसूद, दानिश खां, जरीफ खां, सैयद बिलाल, मोहम्मद तालिब, असद खां, मोहम्मद फहीम, युसूफ अली खां, फिरासत खां, इंतेजार अहमद, डा. एमए सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed