फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bail request of salam

सलाम ने लगाई जमानत अर्जी, पुलिस से रिपोर्ट तलब

Wed, 11 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
bail request of salam
कोर्ट में पेशी पर आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल सलाम।

विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उनकी ओर से जमानत याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने पुलिस से सलाम का आपराधिक रिकार्ड तलब किया है। अब इस मामले की सुनवाई 11 मई को होगी।

आलियागंज बवाल के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम इन दिनों जेल में हैं। उन पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला पंचायत के दफ्तर में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी राघव ने आठ जनवरी 2016 को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सलाम को पुलिस ने जेल से सीजेएम प्रमोद कुमार की कोर्ट में पेश किया, जहां  पर सलाम की ओर से  जमानत के लिए याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट में अभियोजन की ओर से आरोपी का आपराधिक इतिहास तलब करने की अपील की गई, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस से उनका आपराधिक इतिहास व रिपोर्ट तलब की। अब इस मामले की सुनवाई 11 मई  को होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed