{"_id":"613112a08ebc3eb502027e91","slug":"bad-entry-to-eo-bilaspur-rampur-news-mbd401306677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर बिलासपुर ईओ को प्रतिकूल प्रवष्टि व नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर बिलासपुर ईओ को प्रतिकूल प्रवष्टि व नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिलासपुर ईओ पर कार्रवाईयों का शिकंजा कसा जा रहा है। कार्य में लापरवाही और जांच में सहयोग न करने पर ईओ को प्रतिकूल प्रवष्टि और नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही ईओ की ओर से बिलासपुर व टांडा में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी से करवाई जा रही है।
28 अगस्त को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का काफिला रोककर लोगों ने कीचड़युक्त मार्ग की समस्या बताई थी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ इस सड़क निर्माण को लेकर करीब तीन-चार माह पहले भी ईओ को निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद ईओ ने सड़क का निर्माण नहीं करवाया। राज्यमंत्री के काफिले को रोककर उन्हें समस्या बताने का मामला प्रदेश स्तर तक सुर्खियों में आ गया। अब कार्य में लापरवाही को लेकर ईओ बिलासपुर के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कस गया है। ईओ बिलासपुर ने टांडा पालिका ईओ के चार्ज पर भी कार्य कराए हैं। प्रशासन ने टांडा और बिलासपुर में ईओ द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए भी एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है। इस जांच कमेटी को भी ईओ द्वारा सहयोग नहीं किया गया। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी बिलासपुर सीएचसी वाले मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। इस पर ईओ के वेतन की कटौती के साथ ही जिलाधिकारी ने बिलासपुर ईओ को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रवष्टि व नोटिस भी जारी किया है।