फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Baba Saheb's birth anniversary celebrated with enthusiasm

Rampur News: उल्लास के साथ मनाई बाबा साहब की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary celebrated with enthusiasm
रामपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गईं। विभिन्न संगठनों ने बाबा साहब को याद किया। आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों के बीच नृत्य कर लोगों ने आंबेडकर जयंती मनाई। लोगों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर के नारे लगाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रामपुर नगर सहित मिलक, स्वार, शाहबाद, टांडा, चमरौआ तहसील क्षेत्रों में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।सुबह करीब 11 बजे से नसरुल्ला खां बाजार, मिस्टनगंज, नगर पालिका परिषद और फिर आंबेडकर पार्क तक शोभायात्रा को निकाली गई। इसमें बाबा साहब के साथ छत्रपति साहू जी, सावित्रीबाई फुले और वीर जवानों की झांकियां निकाली गई। वहीं भगवान वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। हाथीखाना स्थित वाल्मीकि मंदिर पर विचार गोष्ठी हुई। समिति के अध्यक्ष लववीर चौहान ने बाबा साहब पर विचार रखे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अधिकारियों और चतुर्थ श्रेणी राज्य चिकित्सक संघ ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने बाबा साहब पर पुष्पों की वर्षा की तथा माल्यार्पण किया। वहीं तुरैहा मछुआ समाज ने धूमधाम से आंबेडकर जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि हमें मिलजुल कर बाबा साहब के सपने को पूरा करना है। इस अवसर पर डॉ. कृपाल सिंह, धर्म सिंह, गोविंद राम मौजूद रहे। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि बाबा साहब की विचारधारा को वाल्मीकि समाज समझ नहीं पाया है, इस पर गौर करें। राम तिलक वाल्मीकि, राम गोपाल कटारिया, प्रमोद आदिवासी, दिलीप वाल्मीकि सुरेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी में आंबेडकर जयंती मनाई
रामपुर। आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन पर आंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। राष्ट्रीय संचालक दीप लव ने कार्यक्रम शुरू किया। दीप लव ने कहा कि महामानव, युग पुरुष, विश्व रतन, ज्ञान का प्रतीक शोषित-पिछड़ों और सभी नारी के जाति के अधिकारों के रक्षक भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के भीमराव आंबेडकर का सम्मान करना चाहिए। सुभाष चंद्र, बाबू लाल कौशल, राकेश दुली, विवेक, प्रदीप बाबू, सुभाष आदि मौजूद रहे।
वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय और पुस्तकालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके जीवन दर्शन एवं संघर्ष विषयक पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमराज वाल्मीकि के नेतृत्व में आंबेडकर की जयंती मनाई। कमल आंबेडकर, विक्रम भारती, माइकल वाल्मीकि, राम प्रसाद, मनोज भारती, अर्जुन सिंह, अमित बाबा आदि मौजूद रहे। नव निर्माण संघ की ओर से संयोजक रमेश प्रभाकर के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन हुआ।
--------------------------------------------------

विश्व का सबसे मजबूत देश, बाबा साहब के संविधान की देन : औलख

फोटो
बिलासपुर /शाहबाद। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि पूरे विश्व में हमारा देश जो सबसे अधिक मजबूत है, वह बाबा सहाब के संविधान की देन है। सभी को बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। राज्यमंत्री रविवार को भारत रत्न बाबा डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर नगर के आंबेडकर पार्क में मौजूद लोगों को संबोधित किया। गरीब कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं संग प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं शाहबाद के ढकिया क्षेत्र में झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आदर्श बुद्ध विहार से आरंभ हुई। इस दौरान गौरव कुमार सागर, ब्रह्म सिंह, अजीत सागर, राजेश, रामप्रकाश सागर मौजूद रहे। नादरगंज गांव में भी बाबा साहब की जंयती मनाई गई। इस मौके पर वेद प्रकाश सागर, विपिन सागर, सोनू सागर तथा समस्त ग्राम वासी मौके पर मौजूद रहे।
-----------------------------------------------------

स्वार में आंबेडकर जयंती पर निकली प्रभातफेरी
स्वार/टांडा। स्वार में बाबा साहब की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भावाधस के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही ने कहा कि बाबा साहब सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए मूल मंत्र चलेंगे। सर्वेश वाल्मीकि, कपिल कुमार, सुनील वाल्मीकि आदि रहे। वहीं टांडा तहसील कार्यालय में एसडीएम अनुराग कुमार ने रविवार को आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुए। टांडा नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज और सरफराज आलम ने अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार के साथ अंबेडकर जयंती मनाई। भोट के आंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। वहीं मसवासी के भूबरा के आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा भी निकाली गई। खजुरिया के क्षेत्र की बैगुल नदी बांध पर पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में आंबेडकर जयंती मनाई गई।

-----------------------------------------------------
आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम
मिलक/केमरी। केमरी के ग्राम खानपुर के आंबेडकर पार्क में बड़े धूमधाम से मनाई गयी। बदायूं से आए प्रचारक माधव बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब गरीबों के मसीहा व दलित पिछड़ों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं ग्राम जिवाई जदीद के प्रधान मनोज गौतम सहित आयोजक रोशन लाल सागर, महेंद्र सागर, हरीशचंद्र सागर आदि रहे। वहीं मिलक के तीन बत्ती चौराहे स्थित आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद शहनाई मंडप में एक गोष्ठी हुई। वहीं आंबेडकर समिति से जुड़े ग्राम नवदिया निवासी पुष्पेंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम नवदिया से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर नगर के आंबेडकर पार्क पहुंचकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन द्वारा भी नगर के ड्रीम सिटी में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। संवाद

प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद

प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद

प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद

प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद

प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद

प्लेटफार्म 1 पर लगे वाटर कूलर पर मौजूद यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed