फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   baba ajmeri defeated vineet

Rampur News: बाबा अजमेरी ने विनीत पहलवान को किया चित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
baba ajmeri defeated vineet
पटवाई (रामपुर)। राष्ट्रीय एकता दंगल के चौथे दिन अजमेरी बाबा पहलवान ने अपने दांव पेंच से राजस्थान के विनीत पहलवान को चित कर दिया। इस मौके पर दर्शक काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर से शुरू हुए दंगल में सबसे पहली कुश्ती कलियर के हसीन बोना की पटवाई के मोटा से हुई। जिसमें हसीन बोना की जीत हुई। दूसरी कुश्ती पटवाई के राघव की पटवाई के मोटा पहलवान से हुई जिसमें पटवाई के राघव ने जीत हासिल की। तीसरी कुश्ती अयोध्या के अजीत दास बाबा की राजस्थान के विष्णु से हुई जिसमें अजीत दास बाबा की जीत हुई। चौथी कुश्ती बाबा अजमेरी की राजस्थान के विनीत से हुई जिसमें बाबा अजमेरी की जीत हुई। पांचवी कुश्ती जम्मू कश्मीर के भूरा पहलवान की झांसी के तूफान से हुई जिसमें जम्मू कश्मीर के भूरा की जीत हुई। छठी कुश्ती गोरखपुर के मुन्ना पहलवान की अयोध्या के अजीत दास बाबा से हुई जिसमें गोरखपुर के मुन्ना की जीत हुई। सातवीं कुश्ती गोरखपुर के मुन्ना की जम्मू कश्मीर के भूरा पहलवान से हुई जिसमें गोरखपुर के मुन्ना की जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed