{"_id":"667cb04f7310831e7b0d4344","slug":"azams-lawyers-inspected-the-records-rampur-news-c-282-1-rmp1004-124521-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजम के अधिवक्ताओं ने किया अभिलेखों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजम के अधिवक्ताओं ने किया अभिलेखों का निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के मामले में बुधवार को सपा नेता के अधिवक्ताओं ने लेखपाल प्रेमलाल द्वारा पेश किए गए अभिलेखों का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें शत्रु संपत्ति कब्जाने का भी मामला है। यह मामला सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अलमाजमीर रिजवी ने अजीमनगर थाने में दर्ज कराया था। इसमें जौहर ट्रस्ट के चेयरमैन आजम खां समेत अन्य सदस्यों को नामजद किया था।
पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में आजम खां के साथ ही उनके बड़े बेटे अदीब आजम, छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम, पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा, चमरौआ से विधायक नसीर अहमद खां, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, मुख्ताक अहमद सिद्दीकी, निकहत अखलाक, जेड आर सिद्दीकी, फसी जैदी, सैयद गुलाम रिजवी, रहमत हुसैन जैदी, वसीम रिजवी, उबैद उल हक, मसूद खां गुड्डू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सपा नेता के अधिवक्ताओं ने लेखपाल द्वारा पेश किए गए अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय कर दिया। आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अब एक को सुनवाई
रामपुर। सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई एक जुलाई को होगी। यह मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के अलावा उनके पिता आजम खां भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला आजम इस समय हरदोई जेल में बंद हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आजम के नफरती भाषण के मामले में पूर्व एडीओ ने दर्ज कराए बयान
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में दर्ज नफरती भाषण के मामले में रिटायर्ड एडीओ चंद्रपाल सिंह ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई दस जुलाई को होगी।
सपा नेता के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल चौहान ने सात अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने आजम पर नफरती भाषण देने का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। संवाद