फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam's health deteriorated again, doctor had to be called at midnight

Rampur News: फिर बिगड़ी आजम की तबीयत, आधी रात को बुलाना पड़ा डाॅक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Azam's health deteriorated again, doctor had to be called at midnight
रामपुर। आयकर विभाग के छापे के बीच सपा नेता आजम खां की तबीयत बुधवार की रात फिर से बिगड़ गई थी। इसके बाद आधी रात को उनके फेमली डॉक्टर को बुलाना पड़ा था। डॉक्टर उनका चेकअप करने के बाद उनको दवा दी। इसके पहले बुधवार की दोपहर भी आजम खां ने तबीयत खराब होने की बात कही थी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जौहर ट्रस्ट के संस्थापक आजम खां के आवास, जौहर यूनिवर्सिटी, हमसफर रिसोर्ट और उनके बेटे अदीब के शो रूम के साथ उनके करीबियों पर बुधवार की सुबह से आयकर विभाग ने छापा डाला है। आयकर के अधिकारी उनसे कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। विभाग के सूत्रों के मुताबिक आजम का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, इस वजह से उनको कुछ परेशानी हो रही है। उनकी तबीयत को देखते हुए विभाग के अधिकारी भी उनसे अधिक पूछताछ नहीं कर रही है। वहीं उनकी पत्नी पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी बीमार चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed