{"_id":"68f28b6cd2a3e94fd00238a8","slug":"azams-health-deteriorated-after-returning-from-delhi-rampur-news-c-282-1-rmp1004-156066-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिल्ली से लौटने के बाद बिगड़ी आजम की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिल्ली से लौटने के बाद बिगड़ी आजम की तबीयत
विज्ञापन
रामपुर। इलाज के लिए दिल्ली गए सपा नेता आजम खां रामपुर वापस लौट आए हैं, लेकिन उनकी तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने पारिवारिक चिकित्सकों से सलाह ली है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खां का ध्यान अपने स्वास्थ्य पर है। इसको लेकर उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। वह कई बार दिल्ली जा चुके हैं। दो दिन पहले ही वह इलाज के लिए दिल्ली चले गए थे। बृहस्पतिवार की रात में वह वापस रामपुर लौट आए।
आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने फेसबुक एकाउंट से बीमार हो जाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि सपा नेता की तबीयत खराब है। अपने पारिवारिक डॉक्टर से सलाह ली जा रही है। यदि तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उनको दिल्ली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद उनके समर्थकों ने आजम खां की सेहतमंदी के लिए दुआ शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि दोपहर के वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई है।