फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam's troubles mount again: Charges framed against wife and SP leader in RPS recognition case

आजम की मुश्किल फिर बढ़ी: आरपीएस मान्यता केस में पत्नी और सपा नेता पर आरोप तय, बीएसए दफ्तर के बाबू पर शिकंजा

Wed, 29 Oct 2025 06:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 06:46 PM IST
सार

रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता में फर्जीवाड़े के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बीएसए कार्यालय के बाबू तौफीक अहमद के खिलाफ आरोप तय किए हैं। अगली सुनवाई 10 नवंबर को निर्धारित की है।

विज्ञापन
Azam's troubles mount again: Charges framed against wife and SP leader in RPS recognition case
रामपुर कोर्ट में पेश होने आए आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

सीतापुर जेल से रिहा होने के करीब एक माह बाद सपा नेता आजम खां पर फिर कानूनी शिकंजा कसा है। रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता लेने में फर्जीवाड़ा करने पर कोर्ट में बुधवार को उन पर आरोप तय हुए। इस मामले में उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा व बीएसए दफ्तर के बाबू के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सपा नेता पत्नी के साथ कोर्ट में पेश हुए जहां उन्होंने कई मामलों में अपनी हाजिरी लगाई। इन मामलों में अलग-अलग तारीखों पर सुनवाई होनी होगी। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


एक माह पहले सपा नेता जमानत पर रिहा हुए थे। उनकी रिहाई के करीब एक माह बाद सपा नेता पर अब कानूनी शिकंजा कसा है। सपा नेता के खिलाफ शहर कोतवाली में वर्ष 2019 में दर्ज फर्जी तरीके से रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता लेने के संबंध में दर्ज मामले में एमपीए-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। इसके लिए सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा व बीएसए दफ्तर के बाबू तौफीक अहमद कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में उनके खिलाफ इस मामले में आरोप तय कर दिए गए। कोर्ट में उनके खिलाफ धारा 420,467, 471 और 120 बी के तहत आरोप तय किए गए हैं। अब इस मामले की सुनवाई दस नंवबर को होगी। 

Trending Videos

यतीमखाना बस्ती समेत कई मामलों में लगाई हाजिरी
सपा नेता आजम खां ने यतीमखाना बस्ती मामले समेत कई मामलों में कोर्ट में हाजिरी लगाई। यतीमखाना बस्ती मामले में सपा नेता कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश किया गया। इस मामले की सुनवाई सात नंवबर को होगी। वहीं दूसरी ओर फांसीघर की जमीन कब्जाने, जौहर यूनिवर्सिटी के गेट के मामले में भी सपा नेता पेश हुए।इन मामलों में अलग-अलग तारीख लगाई गई है।

सपा नेता आजम खां व उनकी पत्नी तंजीन फात्मा व बीएसए दफ्तर के बाबू पर आरपीएस मामले में चार्ज फ्रेम किए गए हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में भी सपा नेता ने कोर्ट पहुंचकर हाजिरी लगाई है। -जुबैर अहमद, अधिवक्ता बचाव पक्ष

आजम बोले: बकरी चोरी हुई तो बरामद कयों नहीं हुईं
सपा नेता आजम खां ने अपने ऊपर पर दर्ज मामले में फिर से सफाई पेश की। कहा कि यदि बकरी चोरी हुई तो बरामद क्यो नहीं हुई। कहा कि उन पर दर्ज मुकदमें पूरी तरह फर्जी हैं। कोर्ट में पेश होने के बाद सपा नेता आजम खां मीडिया से रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर पर दर्ज बकरी व भैंस चोरी के मामलों का जिक्र किया। कहा कि उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए गए जो सत्य से परे हैं। यतीमखाना बस्ती मामला हो या फिर डूंगरपुर केस। सरकारी कॉलोनी बन गई,जिसके तीन साल बाद मुकदमे दर्ज किए गए।

बकरी चोरी, भैंस चोरी ही नहीं बल्कि लूट व डकैती जैसे मामले दर्ज किए गए हैं,जहां चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए था,वहां लूट व डकैती का मामला दर्ज किया गया। इससे साफ हो जाता है कि उनके खिलाफ क्या चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बकरी व भैंस चोरी हो गई तो बरामद क्यों नहीं की गई। 

आजम से मिलने पहुंचे इरफान सोलंकी व नसीम सोलंकी
सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने के लिए कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर घंटे भर मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता ने उनका हाल जाना।

इस दौरान सियासी घटनाक्रम व ताजा हालात पर भी चर्चा की। बाद में इस दौरान इरफान सोलंकी ने मीडिया से भी बात की। कहा कि यह मुलाकात उनकी सियासी नहीं बल्कि निजी मुलाकात है। सपा नेता आजम खां उनके पिता के समान हैं।

कहा कि उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं वह भी जेल में थे। सपा नेता पर दर्ज मुकदमे सियासी मुकदमे हैं। कहा कि यह जो हो रहा है कि जनता सब जानती है। जनता सही समय आने पर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed