{"_id":"6583ce0af18e569a2a09a7f9","slug":"azam-lawyers-arguments-against-sentence-completed-hearing-held-again-today-two-birth-certificate-case-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan News: सजा के खिलाफ आजम के वकीलों की बहस पूरी, आज फिर होगी सुनवाई.. दो जन्म प्रमाण पत्र मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan News: सजा के खिलाफ आजम के वकीलों की बहस पूरी, आज फिर होगी सुनवाई.. दो जन्म प्रमाण पत्र मामला
Thu, 21 Dec 2023 11:03 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:03 AM IST
सार
दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है। तीन लोग इस समय अलग-अलग जेल में बंद हैं। सजा के खिलाफ तीनों ने सेशन कोर्ट में अपील की है। इस पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सजा के खिलाफ सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा की अपील पर सेशन कोर्ट में बुधवार को बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। बृहस्पतिवार को फिर इस मामले की सुनवाई होगी। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खां, उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
आजम सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई और तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। सजा के खिलाफ तीनों ने सेशन कोर्ट में अपील की है, जिस पर लगातार सुनवाई चल रही है। बुधवार को भी इस मामले सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता जुबैर अहमद खां एवं मनु शर्मा ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उनकी बहस पूरी हो गई। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह, डीजीसी अमित सक्सेना और एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने कोर्ट में बहस की। उनकी बहस अभी जारी है। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
दो पासपोर्ट मामले में चार को होगी सुनवाई
सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बार चुनाव के चलते इस मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई चार जनवरी को होगी। अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट होने का मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था।