फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan's family met him in jail.

Rampur News: परिजनों ने जेल में आजम खां से की मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan's family met him in jail.
दो पैन कार्ड मामले में 17 नवंबर से रामपुर जेल में हैं आजम खां और अब्दुल्ला आजम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए सोमवार को उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और सपा नेता की बहन निखत अखलाक ने पहुंचकर मुलाकात की। इससे पूर्व भी डॉ. तजीन फात्मा आजम से मिलने गईं थी लेकिन किन्हीं कारणों से आजम ने उस समय मिलने से मना कर दिया था। जेल से बाहर आकर तजीन ने सिर्फ इतना ही कहा कि उनकी सेहत पहले जैसी थी, वैसी ही है। उन्हें शुरू दिन से बिस्तर, पलंग आदि नहीं दिया गया।
सपा नेता आजम खां अपने पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला के साथ 17 नवंबर से रामपुर जेल में बंद हैं। दोनों को दो पैन कार्ड मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने सात साल की सजा सुनाई थी। जेल में आजम खां की पहले ही दिन जेल कर्मियों से कंबल को लेकर नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन

वीडियो कान्फ्रेंस से कोर्ट में पेशी के दौरान भी आजम खां ने कोर्ट से जेल में मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठाए थे। कहा था कि ठंड से बचाव के लिए कंबल नहीं दिए जा रहे हैं। उनकी जरूरत की दवाएं भी नहीं दी जा रही हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने भी जेल में आजम खां को सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा के बाद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जेल में क्लास वन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन इस बीच परिवार लगातार सुविधाएं न मिलने की बात कर रहा है। सोमवार को मिलने पहुंची डॉ. तजीन फात्मा व उनके बेटे अदीब आजम ने साफ किया है कि आजम की सेहत पहले जैसी थी वैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed