फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan: Tajeen Fatma who is jail came meet her son Adeeb, got emotional on seeing him

Azam Khan: जेल में बंद तजीन फात्मा ने मिलने पहुंचे बेटे अदीब, देखते ही भावुक हो उठे..कहा- यह वक्त भी कट जाएगा

Mon, 06 Nov 2023 10:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 10:30 AM IST
सार

दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सजा पा चुकी सपा नेता आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। उनसे मिलने के लिए बड़े बेटे अदीब कारागार पहुंचे। एक दूसरे को देखते ही दोनों भावुक हो उठे।

विज्ञापन
Azam Khan: Tajeen Fatma who is jail came meet her son Adeeb, got emotional on seeing him
रामपुर के जिला कारागार में बंद तजीन फात्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहीं डॉ. तजीन फात्मा से मिलने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब आजम जिला कारागार पहुंचे। वह मां से मिलकर भावुक हो गए। स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में सपा नेता मोहम्मद आजम खां, बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा को कोर्ट सात-सात साल की सजा सुना चुका है।

विज्ञापन


सजा के बाद आजम खां को सीतापुर और उनके बेटे को हरदोई शिफ्ट कर दिया गया था, जबकि उनकी पत्नी रामपुर जेल में ही बंद हैं। रामपुर जेल में बंद डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात करने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब रविवार को जिला कारागार पहुंचे। उनके साथ अदीब की मौसी भी थीं।
विज्ञापन


मुलाकात करने के बाद अदीब ने कहा कि उनकी मां तजीन फात्मा का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन, जेल तो जेल ही है, यह वक्त भी निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वह अपने पिता और भाई से भी मुलाकात करने जाएंगे। मां से मुलाकात करने के बाद वह काफी भावुक हो गए। तजीन फात्मा ने उन्हें गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम-अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई

जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी।


यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस विवेचना कर चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।


आरोपी अनवार व सालिम को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में आजम और अब्दुल्ला की ओर से अग्रिम जमानत दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने सात अक्तूबर को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्थायीजमानत के लिए सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।

कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शनिवार को होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed