{"_id":"684b3aef6dedb490800a3901","slug":"azam-khan-recorded-his-statement-in-the-court-rampur-news-c-282-1-rmp1021-147488-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोर्ट में आजम खां ने दर्ज कराए अपने बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोर्ट में आजम खां ने दर्ज कराए अपने बयान
Fri, 13 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के मामले में बृहस्पतिवार को सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इनके अलावा रिटायर्ड सीओ व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी।
2019 में शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट, लूटपाट, डकैती समेत कई धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसमें सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, इस्लाम ठेकेदार, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई सपाई आरोपी हैं। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
इस मामले में अब तक सभी अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को इस मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता आजम खां को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए सीतापुर जेल से पेश हुए।
विज्ञापन
रिटायर्ड सीओ आले हसन, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल कोर्ट पहुंचे। इनके भी बयान दर्ज हुए। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि अब इस मामले में आरोपियों के बयान दर्ज हो रहे हैं। शुक्रवार को भी इस मामले में बयान दर्ज होंगे। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। संवाद