फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan reached Sambhal to meet Fasahat Ali Khan Shanu on Bakrid

Azam Khan: संभल में फसाहत शानू से मिलने पहुंचे आजम, अली को प्रशासन ने छह महीने के लिए किया है जिला बदर

Mon, 11 Jul 2022 07:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के खिलाफ साल 2019 में मुकदमें दर्ज किए गए थे। जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जब शानू बाहर आए तो लोकसभा उपचुनाव से पहले 12 मई को प्रशासन ने उन्हें जिला बदर कर दिया था।

विज्ञापन
Azam Khan reached Sambhal to meet Fasahat Ali Khan Shanu on Bakrid
फसाहत शानू से बातचीत करते आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद के त्योहार पर रामपुर में लोगों से ईद मिलने के बाद सपा नेता आजम खां संभल जाकर अपने मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू से मिले और ईद की मुबारकबाद दी। फसाहत अली खां शानू को 12 मई को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया था।

विज्ञापन


आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के खिलाफ साल 2019 में मुकदमें दर्ज किए गए थे। जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, इस दौरान उनके पिता का भी देहांत हो गया था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जब शानू बाहर आए तो लोकसभा उपचुनाव से पहले 12 मई को प्रशासन ने उन्हें जिला बदर कर दिया था। जिला बदर किए जाने के बाद से वो संभल में रह रहे हैं। बकरीद पर अपने घर पर न होने और आजम खां से ईद न मिल पाने को लेकर फसाहत अली खां शानू ने एक वीडियो के माध्यम अपनी पीड़ा बयां की थी।

विज्ञापन

इसके बाद रविवार दोपहर बाद आजम खां अचानक संभल पहुंच गए। यहां पर आजम खां संभल के गांव चिमनावाली निवासी अकरम हुसैन के आवास पर रह रहे फसाहत अली खां शानू से मिले और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इसके बाद आजम खां फसाहत शानू के साथ संभल में ही आदमपुर रोड निवासी महमूद वारसी के यहां पहुंचे और पुरसे में शामिल हुए। कुछ दिन पहले ही महमूद वारसी की बहन का देहांत हो गया था।

सके बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान से मिलने उनके आवास सरायतरीन पहुंचे और मुलाकात की। इसके बाद रामपुर वापसी करते हुए मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती शाहबाद निवासी सपा नेता जावेद खान के बेटे से मिलने पहुंचे। जावेद खान के बेटे हमजा खान कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम और रामपुर के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed