फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan reached Rampur and waved to the crowd of workers.

Rampur News: रामपुर पहुंचे आजम, कार्यकर्ताओं की भीड़ का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan reached Rampur and waved to the crowd of workers.
रामपुर। सपा नेता आजम खां 23 माह चार दिन बाद सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंच गए। जिले की सीमा में घुसते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान आजम के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।आजम ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां का काफिला सीतापुर जेल से मंगलवार दोपहर चलकर शाम करीब चार बजे मिलक की सीमा में पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने मिलक में उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ता गया और शाम करीब 5.30 बजे उनके आवास पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सफेद कार में सवार सपा नेता के स्वागत के लिए उनके आवास के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ सुबह से ही डटी थी। जैसे ही उनका काफिला सीधे तौर पर जेल रोड स्थित आवास की ओर बढ़ा कार्यकर्ताओं का जोश भी इसी तरह बढ़ता गया। कार्यकर्ता आजम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में सपा नेता को करीब 45 मिनट का समय लग गया। कार्यकर्ताओं की बहुत भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। भीड़ के बीच घर के पास ही सपा नेता अपनी गाड़ी से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी जबर्दस्त उत्साह देखा गया। बाद में सपा नेता पैदल ही अपने घर की तरफ चले गए। उनके स्वागत के लिए रामपुर से ही नहीं बल्कि प्रदेश के दूसरे जिलों से भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे।

---------------------------

घरों की छतों पर चढ़कर महिलाओं ने किया स्वागत
रामपुर। जेल रोड स्थित आवास पर पहुंचे सपा नेता को देखने के लिए महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने घरों की छतों पर खड़े होकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed