फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan media in-charge fasahat ali khan sanu said akhilesh yadav does not want azam khan to come out from jail

सही कहते हैं योगी: आजम के मीडिया प्रभारी बोले- अखिलेश नहीं चाहते खां साहब जेल से बाहर आएं, उनको हमारे कपड़ों से आती है बदबू

Sun, 10 Apr 2022 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

'जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं। हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं। हमारे साथ तो वो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया।'

विज्ञापन
azam khan media in-charge fasahat ali khan sanu said akhilesh yadav does not want azam khan to come out from jail
अखिलेश यादव व आजम खां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भरी मीटिंग में जेल में बंद आजम खां को लेकर कहा कि क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से पसीने की बदबू आती है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवपाल यादव की नाराजगी अभी थमी नहीं है कि संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क भी सपा के खिलाफ मुखर हो गए हैं। वहीं, रामपुर में दारूल अवाम स्थित सपा कार्यालय से एक और आवाज बुलंद होने लगी है। 
विज्ञापन


आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं। हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं। हमारे साथ तो वो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारे नेता मोहम्मद आजम खां ने अपनी जिंदगी सपा को दे दी, लेकिन सपा ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या सारा ठेका अब्दुल ने ले लिया है। वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा। अब्दुल बर्बाद हो जाएगा। घर की कुर्की हो जाएगी। वसूली हो जाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा। हमने आपको और आपके वालिद को मुख्यमंत्री बनाया। हमारे वोटों की वजह से आपकी 111 सीटें आई हैं। आपकी तो जाति ने भी आपको वोट नहीं दिया। लेकिन, फिर भी मुख्यमंत्री आप बनेंगे और नेता विपक्ष भी आप बनेंगे। कोई दूसरा नेता विपक्ष भी नहीं बन सकता। आपने भाजपा से हमारी दुश्मनी करा दी और सजा भी हमें मिल रही है, लेकिन मजे आपको मिल रहे हैं। आपके मुंह से विधानसभा और लोकसभा में एक भी शब्द नहीं निकला। आप एक बार ही आजम खां से जेल में मिलने के लिए पहुंचे हैं, दूसरी बार मिलने तक की जहमत नहीं उठाई। क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा है कि अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। 


बैठक में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि वह यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष उठाएंगे। इस मौके पर एमएलसी प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना, आसिम राजा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed