{"_id":"6793a0a34c29732f0d04675f","slug":"azam-khan-made-accused-in-quality-bar-case-summoned-by-court-hearing-to-be-held-on-january-27-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां की बढ़ी मुसीबत: क्वालिटी बार मामले में बनाया गया आरोपी, कोर्ट ने किया तलब, 27 जनवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां की बढ़ी मुसीबत: क्वालिटी बार मामले में बनाया गया आरोपी, कोर्ट ने किया तलब, 27 जनवरी को होगी सुनवाई
Fri, 24 Jan 2025 07:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:46 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां पर क्वालिटी बार जमीन घोटाले में धोखाधड़ी, साक्ष्य नष्ट करने और षडयंत्र के आरोप हैं। कोर्ट ने उन्हें 27 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। मामले में उनकी पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब उनको पुलिस ने क्वालिटी बार के अभिलेखों में धोखाधड़ी, साक्ष्य गायब करने और अपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में आरोपी बनाया गया है। विवेचक ने शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से सपा नेता को तलब कर वारंट बनाने की अर्जी दी।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने उन्हें 27 जनवरी को कोर्ट में तलब किया है। सिविल लाइंस थाने में 21 नवंबर 19 को राजस्व निरीक्षक अनंग राज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि सपा नेता आजम खां ने मंत्री रहते हुए जिला सहकारी संघ की जमीन पर बने क्वालिटी बार की 302 वर्ग मीटर जमीन को पत्नी तजीन फात्मा के नाम पर किराए पर दे दी।
विज्ञापन
उस समय डीसीडीएफ के चेयरमैन जफर अली जाफरी की अध्यक्षता में बैठक होने की बात कही गई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन डीसीडीएफ के चेयरमैन सैयद जफर अली जाफरी, सपा नेता आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा, बेटे अब्दुल्ला आजम खां को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से इस मुकदमे की अग्रिम विवेचना करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई। इसके बाद विवेचक इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने विवेचना करते हुए सपा नेता आजम खां को धोखाधड़ी, साक्ष्य नष्ट करने और अपराधिक षडयंत्र का दोषी मानते हुए शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी देकर सपा नेता को तलब कर वारंट बनाने की मांग रखी।
सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को तलब कर लिया है। इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होगी।